About Event
दिनांक 20 8 2026 को अखिल भारतीय सखवार समाज वेलफेयर एसोसिएशन के ईमेल, यूट्यूब चैनल ,और वेबसाइट का उद्घाटन वर्चुअल मीटिंग करके पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति में बच्चों के द्वारा जो बाल रूप में है ने इस वेबसाइट का उद्घाटन किया गया खास बात यह है कि इस दिन संस्थापक एवं संरक्षक डॉ मुरलीधर डोडोतिया जी का जन्मदिन भी था बच्चों ने केक भी काटा और वेबसाइट का उद्घाटन भी किया था जो फोटो में प्रदर्शित है।
About This Program
अखिल भारतीय सखवार समाज की डिजिटल नई पहल : वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक एवं ई-मेल का शुभारंभ
प्रयागराज। अखिल भारतीय सखवार समाज वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया के लिए आज 20 अगस्त 2026 का दिन ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर लेकर आया है। आज संस्था की आधिकारिक वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, फेसबुक आईडी एवं ई-मेल सेवा का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ किया जा रहा है। विशेष संयोग यह है कि आज ही संस्था के संरक्षक डॉ. मुरलीधर दंडोतिया जी का जन्मदिन भी है। इस दोहरे शुभ अवसर पर प्रातः 9:30 बजे समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में वेबसाइट का उद्घाटन किया जाएगा।
यह डिजिटल पहल किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे सखवार समाज को समर्पित एक सामूहिक प्रयास है। संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए शिक्षा, रोजगार, सामाजिक संगठन, वैवाहिक संबंध एवं विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है।
वेबसाइट में मिलेंगी अनेक उपयोगी सुविधाएं
अखिल भारतीय सखवार समाज की इस वेबसाइट को समाज की वर्तमान एवं भावी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वेबसाइट पर शादी-विवाह संबंधी जानकारी के लिए विशेष कॉलम उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही समाज का कोई भी व्यक्ति अपना आधार विवरण देकर सदस्य के रूप में जुड़ने, सदस्यता के लिए आवेदन करने तथा वेटिंग/इंतजार विकल्प के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कराने की सुविधा का लाभ उठा सकेगा।
इसके अतिरिक्त समाजसेवा में रुचि रखने वाले लोगों के लिए वालंटियर के रूप में जुड़ने का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। इससे देश के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले समाजबंधु अपनी क्षमता एवं समय के अनुसार संस्था के सामाजिक कार्यों में योगदान दे सकेंगे।
वेबसाइट के माध्यम से आने वाले समय में शिक्षा, विवाह संबंध, व्यापार, रोजगार, सामाजिक कार्यक्रम, संगठनात्मक गतिविधियों तथा समाजहित की विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
सभी समाजबंधुओं से जुड़ने का आह्वान
संस्था ने समाज के सभी भाइयों-बहनों से अपील की है कि वे वेबसाइट से जुड़ें, सदस्यता ग्रहण करें, अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी जोड़ें और इस डिजिटल मंच का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
संस्था की ओर से कहा गया कि यदि वेबसाइट में किसी प्रकार की कमी दिखाई दे या किसी सुविधा में सुधार की आवश्यकता महसूस हो तो समाज के लोग अपने सुझाव एवं विचार अवश्य प्रस्तुत करें, ताकि समय के साथ वेबसाइट को और अधिक उपयोगी, सरल एवं प्रभावी बनाया जा सके।
संस्था को विश्वास है कि यह डिजिटल मंच आने वाली पीढ़ियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होगा। चाहे शादी-विवाह का संबंध हो, पढ़ाई-लिखाई का क्षेत्र हो, व्यापार एवं रोजगार की जानकारी हो अथवा सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़ना हो, यह वेबसाइट समाज को एक-दूसरे के करीब लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का सामूहिक सहयोग
इस महत्वपूर्ण डिजिटल पहल के शुभारंभ एवं संचालन में संस्था के संरक्षक डॉ. मुरलीधर दंडोतिया, द्वितीय संरक्षक सहीराम, अध्यक्ष श्री राम, महामंत्री डॉ. भूरी सिंह, उपाध्यक्ष श्री हाकिम सिंह, उपाध्यक्ष श्री रामप्रसाद नेताजी, उपाध्यक्ष श्री अगनू सिंह करोरिया, उपाध्यक्ष श्री बलराम जी, मंत्री श्री शोभाराम जी, संयुक्त सचिव श्री सत्यवान सिंह, सचिव श्री सभाराम करोरिया एवं कोषाध्यक्ष श्री बालीशंकर जी सहित समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग है।
संस्था के अनुसार वेबसाइट का संचालन पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक सहयोग से किया जा रहा है। यह प्रयास समाज की एकता, संगठन और भविष्य की मजबूत नींव रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
“हाथ से हाथ और कंधे से कंधा मिलाकर चलें”
संस्था ने समाज के सभी लोगों से आह्वान किया है कि वे इस अभियान में सदस्य, वालंटियर एवं सहयोगी के रूप में जुड़ें। संस्था समाज के प्रत्येक व्यक्ति के साथ हाथ से हाथ और कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए सदैव तत्पर रहेगी।
पदाधिकारियों ने कहा कि यह वेबसाइट केवल एक डिजिटल प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि सखवार समाज को एक सूत्र में जोड़ने, नई पीढ़ी को अवसरों से जोड़ने और समाज के सामूहिक विकास की दिशा में एक नई शुरुआत है।
संस्था ने समस्त समाजबंधुओं को इस ऐतिहासिक शुभारंभ में सहभागी बनने तथा डिजिटल माध्यम से समाज को मजबूत बनाने में अपना योगदान देने की अपील की है।
“आप जुड़ें, दूसरों को जोड़ें और समाज की प्रगति के इस डिजिटल अभियान को सफल बनाएं।”
अखिल भारतीय सखवार समाज वेलफेयर एसोसिएशन इंडिया की ओर से समस्त समाजबंधुओं का हार्दिक आभार एवं सहयोग की अपेक्षा।